बिहार : सिवान के शिव मंदिर में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : सिवान के शिव मंदिर में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

सिवान जिले में सोमवार की सुबह मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। तड़के जब मंदिर का

बिहार के सिवान में शिव मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है। जिले में सावन के पहले सोमवार को बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। तड़के जब मंदिर का पट बाबा के जलाभिषेक के लिए खोला गया तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में दो महिलाएं गिर गई और दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है मंदिर में जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही भीड़ जुटने लगी थी। 

बेहद खतरनाक ‘नैरोबी मक्खी’ ने मचाई दहशत, संक्रमण की चपेट में आने वालों का है बुरा हाल

सुबह चार बजे जब पट खोला गया तो शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी, लोग एक दूसरे को धकेलते हुए जल चढ़ाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं। जमीन पर गिरी महिलाओं को उठने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि दो से तीन महिलाएं घायल हुई हैं। 
भगदड़ में घायल हुई महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व में सावन सोमवार को आधी रात के बाद ही मंदिर का पट खोल दिया जाता था, लेकिन इस बार देर से खोला गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।