कुछ लोगों का मानसिकता होता है गलत अफवाह फैलान का - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुछ लोगों का मानसिकता होता है गलत अफवाह फैलान का

टक्कर एनडीए से रही वहीं कांग्रेस को बताना चाहिए कि तेलंगाना एवं मेघालय में उसका क्या हाल हुआ

पटना : जदयू के संगठन सचिव रामचन्द्र प्रसाद ङ्क्षसह ने कहा कि चुनाव में ईवीएम पर निशाना साधने वालों को पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव में आये नतीजे से समझ में आ गया कि ईबीएम से होने वाला चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होती। चुनावों में हमेशा ईबीएम एवं चुनाव आयोग हार जाने वाले पार्टी के निशाने पर रहता था। पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान राफेल मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बोफोर्स मा मले को देश कीजनता जान चुकी है। लड़ाकू विमानों के टेक्नोलॉजी में बदलाव किया जाता है। कुछ लोगों की मानसिकता बनी हुई है किसी भी समान पर दलाल बताने का। ऐसे लोगों को सही पता लगाना चाहिए। पांच राज्यों में एनडीए की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की टक्कर एनडीए से रही वहीं कांग्रेस को बताना चाहिए कि तेलंगाना एवं मेघालय में उसका क्या हाल हुआ जबकि मेघालय में कांग्रेस की सरकार थी।

राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर समता पार्टी के समय से जदयू का एक ही स्टैण्ड है। राम मंदिर निर्माण का मुद्दा न्यायालय के आदेश या आपसी सहमति से हल हो। विशेष राज्य के दर्जे पर श्री सिंह ने कहा कि जदयू यह मुद्दा 2012 से ही उठा रही है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा नहीं दे सका। आंध्र को मिलेगा तो बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। विशेष राज्य के लिए नाइंसाफी नहीं हो।
मिलन समारोह में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद, रालोसपा केप्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, उमेश्वर ठाकुर, अमोद मिश्रा, सुरेश प्रसाद ने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, नवल किशोर, संजय गांधी, नवीन आर्या, अनिल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।