'गेस्ट एंट्री मारी और निकल गए', Rahul की बिहार पदयात्रा पर जमकर बरसी Shambhavi Choudhary - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘गेस्ट एंट्री मारी और निकल गए’, Rahul की बिहार पदयात्रा पर जमकर बरसी Shambhavi Choudhary

बिहार में राहुल गांधी की पदयात्रा पर शांभवी चौधरी ने साधा निशाना

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की पदयात्रा पर सांसद शांभवी चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल ने सिर्फ गेस्ट एंट्री मारी और निकल गए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ खड़ी है और राहुल गांधी को स्वीकार नहीं करेगी।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस इसको लेकर सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते सोमवार को बिहार दौरे पर गए थे। उन्होंने बेगुसराय जिले में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लिया। अब राहुल की पदयात्रा पर एलजेपी (रामविलास) पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने उनपर निशाना साधा है। शांभवी चौधरी ने कहा, राहुल गांधी ने कोई पदयात्रा नहीं निकाली, उन्होंने गेस्ट एंट्री मारी और उसके बाद निकल गए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बिहार में अतिथी देवो भव के संस्कार हैं, राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि वो बिहार के लिए अतिथी ही थे और हमेशा अतिथी ही रहेंगे।

‘शुरू होते ही खत्म हो गई पदयात्रा’

सांसद चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ खड़ी है और उन्हें (राहुल गांधी) बिल्कुल भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उनकी पदयात्रा जो लंबी चलनी चाहिए थी, वह शुरू होते ही खत्म हो गई। दूसरी बात यह है कि जिस विषय पर वे पदयात्रा करने आए थे, वह भी काफी रोचक है। कांग्रेस पार्टी और आरजेडी ने मिलकर बिहार में पलायन की जड़ें बोईं। उन लोगों (कांग्रेस-आरजेडी) का ऐसा राज था कि बिहार में जिनके घर थे, वे बिहार छोड़कर चले गए।

‘राहुल का बिहार आना असफल होगा’

सांभवी कांग्रेस को घरते हुए कहा, जिन्होंने पलायन की जय बिहार में गाड़ी है वो पलायन के लिए यात्रा करने के बिहार में आए, ये सबसे ज्यादा मजेदार बात है। उन्होंने आगे कहा, बिहार की जनता और बिहार के युवा एक स्पष्टीकरण राहुल गांधी को बिहार विधानसभा चुनाव के बाद दे देंगे। राहुल गांधी का बिहार आना असफल रहेगा।

‘विपक्ष ने बिहारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है’

राहुल के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के बारे में सांसद शांभवी ने कहा, वे संविधान को लेकर बार-बार भ्रम फैलाना चाहते हैं कि संविधान खतरे में है। क्या संविधान खतरे में है? कहां कुछ असंवैधानिक हो रहा है? वे (राहुल गांधी) बिहार आते हैं और 5 मिनट में चले जाते हैं, न तो वे बिहार के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और न ही बिहारियों को लेकर गंभीर हैं। विपक्ष की सरकार ने हमेशा बिहारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बिहारियों के सपनों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व को बढ़ाने पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।