महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर डॉ शरवत जहां फातिमा को वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई एवं शुभकामना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर डॉ शरवत जहां फातिमा को वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई एवं शुभकामना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में डॉ शरवत जहां फातिमा को नई

पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में डॉ शरवत जहां फातिमा को नई जिम्मेदारी दी है। इस आशय का पत्र आज जारी होते ही उन्हें बधाई और शुभकामनाओं का तांता लग गया। नवनियुक्ति बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ शरवत जहां फातिमा को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बधाई दिया और उनके आगामी कार्यकाल को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की। कांग्रेस पार्टी में डॉ शरवत जहां फातिमा वरिष्ठ महिला नेत्रियों में से एक रही हैं और वें पार्टी में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती चुकी हैं। उनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शरवत जहां फातिमा को बधाई एवं शुभकामना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, सुबोध कुमार, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनन्द माधव, निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक बंटी चौधरी,  असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, ज्ञान रंजन सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।