पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नया डिफेंस इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। जहां आयात कम किया जा रहा है और निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
हमारे सैनिकों को उन्हीं 10 हथियारों के साथ युद्ध के मैदान में नही जाने दिया जाएगा जो दुनिया के पास हैं, हमारे जवानों के पास वो हथियार होगा जो विरोधी सोचे भी नहीं सकते हैं। बीते 8 वर्षों में मोदी सरकार ने सिर्फ डिफेंस का बजट ही नहीं बढ़ाया है, ये बजट देश में ही डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास में भी काम आए, ये भी सुनिश्चित किया है।
श्री अरविन्द ने कहा है कि रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए तय बजट का बहुत बड़ा हिस्सा आज भारतीय कंपनियों से खरीद में ही लग रहा है। भारत में नए डिफेंस ईकोसिस्टम के विकास पर पूरी तत्परता से काम हो रहा है।
डिफेंस से जुड़ी हर छोटी – छोटी जरूरत के लिए विदेशों पर निर्भरता हमारे देश के स्वाभिमान, हमारे आर्थिक नुकसान के साथ ही रणनीतिक रूप से बहुत ज्यादा गंभीर खतरा है। इस स्थिति से देश को बाहर निकालने के लिए 2014 के बाद मोदी सरकार ने मिशन मोड पर काम शुरू किया है।
बीते दशकों की अप्रोच से सीखते हुए आज हम सबके प्रयास से नए डिफेंस इकोसिस्टम का विकास कर रहे हैं। बीते 4-5 सालों में हमारा डिफेंस इंपोर्ट लगभग 21 प्रतिशत कम हुआ है। आज हम सबसे बड़े डिफेंस इंपोर्टेर के बजाय एक बड़े एक्सपोर्टर की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।