स्व. मुलायम सिंह यादव जी असाधारण व्यक्तित्व के पुरुष थे :चिराग पासवान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्व. मुलायम सिंह यादव जी असाधारण व्यक्तित्व के पुरुष थे :चिराग पासवान

लोजपा-(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के

पटना,(पंजाब केसरी):लोजपा-(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्व.मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई ( उत्तर प्रदेश) जाकर उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। चिराग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें  सांत्वना दिया और स्व. मुलायम सिंह यादव जी के शोक संतप्त पूरे परिवार को ईश्वर इस दुख की घड़ी में सहनशीलता प्रदान करें।
1666264009 13
इस अवसर पर  चिराग ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव जी असाधारण व्यक्तित्व के पुरुष थे। शिक्षा के क्षेत्र से राजनीतिक में आकर उन्होंने बड़ी ख्याति प्राप्त किया।डॉ राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडीज,चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर,अचुकप्रवर्धन,अशोक मेहता और रामविलास पासवान जैसे नेताओं के साथ लगातार समाज के लिए राज्य,देश और राजनीति में काम करते रहें। सोच और विचारों के धनी स्व.मुलायम सिंह यादव जी कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में रक्षा मंत्री के पद पर काम करके देश को सुरक्षा के मामलों में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।आज जरूरत है स्व. मुलायम सिंह यादव जी के आदर्शों और समाजवादी नीति पर चलकर देश को नया दिशा और दशा देकर काम करने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।