पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Girl in a jacket

पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी घटना घटी है। यहां पर गुरुवार को एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के पास अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मैकेनिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Highlight : 

  • पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या
  • वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप 
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है

हत्या के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और पटना एएसपी आरएस शरद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

वारदात से क्षेत्र में फैला दहशत

इस दौरान पुलिस ने दावा किया कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यम से साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है।

अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है

पटना सिटी एएसपी शरद ने बताया कि मृतक राजू (22) खाजेकलां थाना क्षेत्र का निवासी था और बाइक मैकेनिक का काम करता था। शाम सात बजे पुलिस को फोन के माध्यम सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यम से साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।