सम्राट ने महागठबंधन को बताया ठगबंधन, कहा, एक दूसरे को कर रहे 'ब्लैकमेल' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सम्राट ने महागठबंधन को बताया ठगबंधन, कहा, एक दूसरे को कर रहे ‘ब्लैकमेल’

संवादाता भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘मिलन समारोह’ में सोमवार को पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, डॉ सगारिका चौधरी,

पटना, संवादाता भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘मिलन समारोह’ में सोमवार को पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, डॉ सगारिका चौधरी,  मनेर की सरोज सिंह और गया जिला राजद के विश्वास मांझी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इन सभी लोगों को सदस्यता दिलाते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया।  इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी उपस्थित रहे। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए मिल रहे लोगों के समर्थन मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि पार्टी से लगातार लोग जुड़ रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने जो गठबंधन के लोग हैं आज सरकार चला नहीं रहे बचा रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि इसके घटक दल एक दूसरे को अब राजनीतिक तौर पर ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति तो अब आ गई कि ठगबंधन के लोग ही कह रहे है कि सरकार में ‘डाकू’ बैठा है। अब उन्हें ही बताना होगा कि डाकू कौन है ? चौधरी ने आगे हालांकि यह भी कहा वे गलत नहीं कह रहे हैं। इसका प्रमाण है कि करोड़ों की लागत से बन रहा अगुआनी पुल नदी में बह गया, लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद भी एक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 
उन्होंने कहा कि विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में भाजपा के विधायक भ्रष्टाचार और राजद के 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादे को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन्ही मुद्दों को लेकर भाजपा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च करने वाली है, जिसमे लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि आप सभी भाजपा को मजबूत करेंगे और आपके परिश्रम से 2024 में प्रदेश की 40 की 40 सीट भाजपा की झोली में डालेंगे। इस मौके पर भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा  कि भाजपा वन वे ट्रैफिक है, यहां आने वाले आ तो जाते हैं, लेकिन फिर  यहां से उन्हे जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने भाजपा को एक परिवार बताते हुए कहा कि 2024 में भाजपा केंद्र में और 2025 में भी बिहार में सरकार बनाएगी। समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह विधान पार्षद जीवन कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।