पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मत्स्यजीवी महिलाओं को किया सम्मानित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मत्स्यजीवी महिलाओं को किया सम्मानित

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत गौतमबुद्ध मंडल के राजापुर दुजरा इलाके के मत्स्यजीवी

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत गौतमबुद्ध मंडल के राजापुर दुजरा इलाके के मत्स्यजीवी वर्ग और फल सब्जी बेचनेवाले रेहड़ी एवं फुटपाथ दुकानदारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत सम्मानित किया। 
मंत्री नितिन नवीन ने फुटपाथ दुकानदारों विशेष कर मत्स्यजीवी महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा की अपने आर्थिक परिस्थितियों से लड़कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाएं सच मे सम्मान की पात्र है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में समाज की ये महिलाएं आदर्श उदाहरण है जो अपनी सूझ-बूझ से आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसारित है। 
नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के उत्थान और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अनेक कदम उठाए है। उज्ज्वला योजना, ODF, ट्रिपल तलाक, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे मोदी सरकार की अनेक योजनाएं महिलाओं के सामाजिक पुनरुत्थान की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने में सफल रहा है। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयराज निषाद, हेमेंद्र हेमू, धर्मवीर पासवान, युवराज राहुल, सुशील सिन्हा, चंपा पासवान, सोनी सुन्दरका समेत मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।