बिहार में घटित बलात्कार की घटना पर रालोसपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने चिंता जताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में घटित बलात्कार की घटना पर रालोसपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने चिंता जताया

अशिक्षित एवं कुंठित विचारधारा के लोगों द्वारा इस प्रकार की घिनौनी हरकतें कर जघन्य घटना का अंजाम दिया

पटना : बिहार में घट रही बलात्कार की घटना एवं गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त कर रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हत्या, बलात्कार की घटनाएं दिनचर्या बनकर रह गयी।
 श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश् वास और आशा के साथ 15 सालों तक प्रदेश की सत्ता सौपी रही। वहीं बिहार में हत्या, बलात्कार की घट रही घटनाओं ने आम लोगों को सोंचने पर मजबूर कर रखा है। जहां धरती एवं गौ को माता के समान पूजा किया जाता है। वहां मां-बहनों का चरित्र हनन कर जलाकर मार देने की घटना चिंता का विषय है। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पहले से ही बदहाल थी। अशिक्षित एवं कुंठित विचारधारा के लोगों द्वारा इस प्रकार की घिनौनी हरकतें कर जघन्य घटना का अंजाम दिया जा रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। 
उन्होंने सरकार से मांग कर कहा कि मोबाइल पर चलने वाले पार्न साइट को बंद कर ऐसी घटनाओं का अंजाम देने वालों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित कर छह माह के अन्दर फांसी की सजा दिये जाने की व्यवस्था हो ताकि पीडि़ता के साथ घटिना घटना का न्याय मिल सके। श्री सिंह मोहनिया, बक्सर, दरभंगा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज में पीडि़ता के परिवार वालों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने की बात कर आमलोगों से अपील कर कहा कि अपन बच्चों को मोबाइल से दूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।