आरजेडी और कांग्रेस जनादेश का बहिष्कार कर बिहार की जनता का कर रही है अपमान : संजय जायसवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आरजेडी और कांग्रेस जनादेश का बहिष्कार कर बिहार की जनता का कर रही है अपमान : संजय जायसवाल

बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया, उसे पूरा

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया, उसे पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उन सभी को बधाई और यह शुभकामना कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर बिहार’ के स्वप्न को पूरा करने में सहायता देकर अपना योगदान देंगे।
1605597340 sanjay
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी और कांग्रेस के शपथ-ग्रहण का बहिष्कार करने पर कहा कि यह लोकतंत्र की अवमानना और उनके अमान्य व्यवहार को दिखाता है। लोकशाही में जनता के आदेश को ही अंतिम फैसला माना जाता है। चुनाव तक हम सभी विपक्षी थे, हम खूब लड़े भी, लेकिन अब तो बिहार के निर्माण में हम लोगों को मिल-जुलकर काम करना है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस ने शपथ समारोह में बहिष्कार का राग छेड़कर दिखा दिया है कि इन लोगों को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है, प्रजातंत्र से वास्ता नहीं है, इसलिए उनको केवल अपनी स्वार्थपूर्ति दिखती है, जब ऐसा नहीं होता दिखता है तो वे बहिष्कार पर उतारू हो जाते हैं। जनता ने जनादेश दिया तब हम सरकार बना रहे हैं, ये उस जनादेश के खिलाफ बहिष्कार कर रहे हैं, ये तो बिहार की जनता का अपमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।