पीएम केयर फंड के लेखा जोखा को देश की जनता को जानने का अधिकार : डॉ.अजय कुमार सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीएम केयर फंड के लेखा जोखा को देश की जनता को जानने का अधिकार : डॉ.अजय कुमार सिंह

सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विपक्ष में थे तो सत्ता पक्ष कांग्रेस से हमेशा फंड का

पटना : बिहार विधान परिषद के पूर्व  सदस्य डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पीएम केयर फंड का हिसाब मांगे जाने पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार उर्फ पंकज जी द्वारा कंकड़बाग थाने में संघ परिवार एवं भाजपा के कदावर नेताओं के इशारे पर प्राथमिकी दर्ज कराना लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज कुचलने की कार्रवाई है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विपक्ष में थे तो सत्ता पक्ष कांग्रेस से हमेशा फंड का लेखा जोखा मांगते थे। कांग्रेस ने सूचना का अधिकार कानून ला कर देश के प्रत्येक आदमी को सशक्त करते हुए सरकार की आय व्यय का हिसाब जानने का औजार दे दिया। जब कोरोना संकट के निवारण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर फंड बनाया, फंड को सूचना के अधिकार वंचित किया कि आम आवाम फंड के खर्च का ब्योरा की जानकारी न प्राप्त कर सकें, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम केयर फंड के खर्च की जानकारी मांगी तो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के इशारे पर देश में विपक्ष की आवाज को कुचलने एवं नरेंद्र मोदी सरकार में सरकारी राशी की बंदरबांट को छूपाने के लिए विपक्ष को प्रताड़ित एवं तंग करने की साजिश प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है। 
जो देश के जीवंत लोकतंत्र के लिए घातक है, देश के लोकतंत्र को लाठीतंत्र एवं लूटतंत्र में बदलने एवं गरीबों, बेबस लाचार, मजदूरों की आवाज बंद करने की साजिश थैलीशाहों के इशारे पर केंद्र सरकार कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार से पीएम केयर फंड का पाई पाई का हिसाब संघर्ष का शंखनाद कर लेगी। मोदी सरकार के विपक्ष पर किए जा रहे दमनात्मक कदम पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि दम है कितना तेरे दमन में देख लिया है देखेंगे,कोरोना फंड में हो रहे लूट की छूट नही सहेंगें,प्रवासी श्रमिकों की आवाज बनेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।