कायस्थ नेताओं का सम्मान राष्ट्रीय पार्टी में ही संभव - सुमन मल्लिक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कायस्थ नेताओं का सम्मान राष्ट्रीय पार्टी में ही संभव – सुमन मल्लिक

कायस्थ समाज के शीर्षस्थ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने देश के सभी क्षेत्रिये राजनीतिक दलों पर कायस्थ समाज

कायस्थ समाज के शीर्षस्थ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने देश के सभी क्षेत्रिये राजनीतिक दलों पर कायस्थ समाज तथा उनके नेताओं के साथ उपेक्षा करने का आरोप लगाया हैं। श्री मल्लिक ने कहा की संख्या बल के आधार पर कायस्थ मतदाता देश के लगभग सभी शहरी चुनाव क्षेत्रों में किसी को भी चुनाव जिताने या हराने की ताकत रखते हैं। ऐसे में इनकी उपेक्षा तो होनी ही नहीं चाहिये। उन्होंने कहा की कायस्थ समाज समझदार, सक्षम एवं योग्य हैं। उन्होंने कहा की कायस्थ समाज नैतिक मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हैं इन  कारणो से ही उनको विषम स्थितियों का सामना करना पड़ता है। श्री मल्लिक ने कहा की कायस्थ समाज के नेताओं की विनम्रता को क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेता कमजोरी मान लेते हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा की कायस्थ समाज का दृष्टिकोण सदैव विकासत्मक रहता है तथा वे सभी धर्म समाज को जोड़ कर चलने वाले होते हैं।
वहीं,  मल्लिक ने कहा की कायस्थ नेताओं का सम्मान राष्ट्रीय पार्टी में ही संभव हैं। उन्होंने कहा की कायस्थों नेताओं को जनसेवा का अवसर राष्ट्रीय पार्टी ही दें सकती हैं। श्री मल्लिक ने कहा की सभी राजनीतिक दलों को सदैव कायस्थ समाज के गौरवान्वित इतिहास को याद रखना चाहिए क्योंकि राजा टोडरमल, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चन्द्र बोस, डॉ० राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गज इसी समाज के शिरमौर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।