रालोसपा, राजग से अलग होने की कर सकती है घोषणा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रालोसपा, राजग से अलग होने की कर सकती है घोषणा

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) राजग सरकार से अलग हो सकती है और पार्टी

वाल्मीकि नगर (बिहार) : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) राजग सरकार से अलग हो सकती है और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा गुरूवार को किए जाने की संभावना है।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर नेता ने कहा कि कुशवाहा के केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा देने की संभावना है। कुशवाहा अभी केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं।

नेता ने कहा कि कुशवाहा का इस्तीफा महज एक औपचारिकता है जो उनके राष्ट्रीय राजधानी जाने तथा प्रधानमंत्री से मिलने के बाद पूरी कर ली जाएगी।

मोदी सरकार में देश के युवा आत्म हत्या करने के लिए मजबूर : कुशवाहा

रालोसपा ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार तथा बिहार में नीतीश कुमार सरकार की तीखी आलोचना की। वाल्मीकि नगर में पार्टी के चिंतन शिविर में कुशवाहा को राजनीतिक फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया। कुशवाहा गुरुवार को मोतिहारी में एक रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी नेता ने कहा कि रालोसपा के सख्त रूख से यह स्पष्ट हो गया है कि हमारा गठबंधन राजग के साथ था जो अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि राजग में रालोसपा के होने का अर्थ भाजपा और लोजपा से गठबंधन था।

1555679923 narendra modi

नीतीश कुमार की जदयू के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है। वह पिछले साल गठबंधन में शामिल हुए हैं जबकि हम 2014 से ही राजग का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।