बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के कार्यकाल के तीसरे वर्षगांठ पर राजीव भवन का हुआ उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के कार्यकाल के तीसरे वर्षगांठ पर राजीव भवन का हुआ उद्घाटन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनिर्मित कार्यालय राजीव भवन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ

पटना, संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनिर्मित कार्यालय राजीव भवन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने आज सदाकत आश्रम के प्रांगण में किया।कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शिक्षकों और शिक्षाविदों का सदैव सम्मान किया है। शिक्षकों के हक के लिए कांग्रेस ने हरसंभव प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के उन्नयन के बगैर राष्ट्र का निर्माण सम्भव नहीं है और कांग्रेस ने इसको भांपते हुए आजादी के बाद से ही शिक्षा को संवैधानिक अधिकार के रूप में संरक्षित किया।
प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर डॉ मदन मोहन झा का सफलतम तीन वर्ष पूरा हुआ है। वें स्वयं एक शिक्षक हैं और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वण् राजीव गांधी के नाम पर नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के लिए इससे महत्वपूर्ण दिन नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के हक की लड़ाई और अधिकारों को लेकर लगातार प्रयासरत रहेगी।
 दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नेतागण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा से मिलकर उनके सफलतम तीन वर्ष के कार्यकाल पर उन्हें बधाई दिया।
नवनिर्मित राजीव भवन के उद्घाटन में बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, पूर्व महासचिव अंबुज किशोर झा,  प्रवक्ता जया मिश्र,  अशोक गगन, धनंजय शर्मा,  स्नेहाशीष वर्ध, रीता सिंह,  विनोद पाठक,  मृणाल अनामय, मिहिर झा,  शंकर झा,  राजीव सिन्हा,  रेणु सिंह कुशवाहा,  रूमा सिंह आदि प्रमुख नेता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।