गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निर्माण हो अभियंताओं का दायित्व: विजय सिन्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निर्माण हो अभियंताओं का दायित्व: विजय सिन्हा

प्रगति यात्रा से बिहार में विकास की नई राहें खुलेंगी

पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त कनीय अभियंताओं को अधिवेशन भवन में उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। कई वर्षों के बाद पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गई है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कनीय अभियंताओं के नियुक्ति से विभाग की कार्य क्षमता बढ़ेगी और प्रगतिशील योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

समृद्ध बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में हुई घोषणाओं से विकसित बिहार एवं समृद्ध बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत प्रगति यात्रा के क्रम मुख्यमंत्री द्वारा कुल 7741 करोड़ की लागत से 67 योजनाओं की घोषणा की गई है। विभाग इन घोषणाओं को समयबद्ध निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रगति यात्रा के अंतर्गत आनेवाले पथों/पुलों के निर्माण से आमजनों की यात्रा सुगम होगी। यह सरकार की प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के अंतर्गत अभी कई जिलों की यात्रा शेष है और उन जिलों में पथ प्रक्षेत्र के अंतर्गत होने वाली घोषणाओं पर विभाग त्वरित गति से कार्य करेगा।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प के तहत बिहार के किसी कोने से पटना की यात्रा चार घंटे में पूर्ण किये जाने पर विभाग को कार्य करना है। मुख्यमंत्री जी के लक्ष्य चार घंटे के बजाय साढ़े तीन घंटे में पूरी हो, इस पर विभाग कार्य कर रहा है। विभाग के पदाधिकारियों को इस दिशा में एक रोडमैप तैयार कर शीघ्र कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।