बिहार में पुलिस ने किसानों को आधी रात घर में घुसकर पीटा, तेजस्वी बोले- हमें कोई जानकारी नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में पुलिस ने किसानों को आधी रात घर में घुसकर पीटा, तेजस्वी बोले- हमें कोई जानकारी नहीं

बिहार के बक्सर में पिटाई के मामला लगातार सुर्खियों में बनता जा रहा है। दरअसल मंगलवार की रात

बिहार के बक्सर में पिटाई के मामला लगातार सुर्खियों में बनता जा रहा है। दरअसल  मंगलवार की रात पुलिस ने किसानों के घर में घुसकर उनकी पिटाई की थी। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को भी पिटा था। दरअसल बक्सर जिले के बनारपुर गांव के पास बन रहे चौसा थर्मल पावर प्लांट में अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान मुआवजा तो मिला नहीं पर लाठी बेहिसाब मिली। मंगलवार को भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद ही रात को उनके घर पुलिस पहुंच गई और उनपर जमकर लाठियां बरसा दी। 
बताया जा रहा है पुलिस आधी रात को किसानों के घर पहुंची। इसके बाद दरवाजा खटखटाने लगी इस दौरान जिन किसानों ने घर का दरवाजा खोला पुलिस ने उनके घर में घुसकर लाठी की बरसात कर दी। पिटाई करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  
तेजस्वी ने कहा- हमें जानकारी नहीं
इस मामले में हद तो तब हो गई जब बुधवार को तेजस्वी यादव  ने कह दिया की  कि-बक्सर की घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। अभी इसके बारे में जानकारी मिली है।अब हम इसपर जानकारी लेंगे की आखिर यह मामला क्या हैष यदि मुआवजे की मांग को लेकर वहां कुछ हो रहा है तो हम देखेंगे कि समस्या क्या है और इसके बाद ही इसपर कोई निर्णय लिया जाएगा। 
पटना में लाठी चार्ज CM को नहीं थी जानकारी
बता दें इससे पहले पटना में BSSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज के के 24 घंटे बाद जब सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया गया था तब उन्होंने भी तेजस्वी यादव की ही तरह मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही थी।  तब सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कहा हुआ है लाठीचार्ज, कब हुआ है लाठीचार्ज, हमें पता नहीं है पता करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।