प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने हृदय में बिहार के लिए एक अहम स्थान रखते हैं: अरविन्द सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने हृदय में बिहार के लिए एक अहम स्थान रखते हैं: अरविन्द सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी

पटना, 24 मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने हृदय में बिहार के लिए एक अहम स्थान रखते हैं,  बिहार के लोगों से उनका गहरा लगाव है।  इसिलिए मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार का गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम कर रहे हैं, जनऔषधि केंद्र से लोगों को सस्ती दवाएं, गरीबों को आवास, हर घर को जल, हर घर को शौचालय, उज्जवला योजना गैस, मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त अनाज उपलब्ध उपलब्ध करा रहे हैं और विद्यार्थियों के उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के उज्ज्वल इतिहास को देखते हुए दरभंगा में एम्स, बोधगया में आईआईएम, पटना के बिहटा में एनइटी बनाया।
नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किया, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, चाणक्य इंटरनेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गया में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार व कई अन्य शिक्षा संस्थानों को मोदी ने बिहार को दिया है। अरविन्द ने कहा है कि देश में अधिक से अधिक युवा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें, इस उद्देश्य से मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने विश्वविद्यालयों के साथ ही आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों की संख्या में भी वृद्धि की है।
2014 में देश में 723 विश्विद्यालय थे, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये बढ़ कर 2020 तक 1043 विश्विद्यालय देश में अब हो गया है। देश में 2014 में 16 आईआईटी कॉलेज थे, अब 2022 में यह बढ़ कर आज देश में 23 आईआईटी कॉलेज है, 2014 में 13 आईआईएम कॉलेज थे अब 2022 में 20 आईआईएम कॉलेज है। देश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को सुलभ बना रही मोदी सरकार। पुरे देश और बिहार में अधिक से अधिक युवा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें इसी उद्देश्य मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।