राष्ट्रपति क द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित, भारत इतिहास रचेगा : उपमुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति क द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित, भारत इतिहास रचेगा : उपमुख्यमंत्री

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज पटना प्रवास पर पहुंची,

पटना,(पंजाब केसरी) : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज पटना प्रवास पर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद ने एनडीए के वरीय नेताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। हवाई अड्डे से प्रस्थान के बाद श्रीमती मुर्मू हार्डिंग रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीष लिया।स्थानीय मौर्या होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही थी। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उन संकल्पों को पूरा कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का चयन इसी प्रयास का हिस्सा है। 
1657041079 bihar 2 copyउन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की सामान्य परिवार से आने वाली श्रीमती मुर्मू सहज स्वभाव की धनी हैं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक लंबा सफर तय किया है। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी से बिहार धन्य हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मजबूती से खड़ा है। एनडीए और अन्य दलों के सहयोग से राष्ट्रपति पद के चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। आदिवासी समाज की पहले राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती मुर्मू को निर्वाचित कर देश इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान और विज्ञान की धरती है। यहां की राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत और बौद्धिक विरासत  समृद्ध रही है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है।
1657041152 bihar 3 copyउन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्म का राष्ट्रपति बनना आजाद भारत के इतिहास में एक बड़ा कदम साबित होगा। उनके राष्ट्रपति बनने से भारतीय जनता पार्टी की मूल अवधारणा पर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबके प्रयास की अवधारणा पर मुहर लगेगी और देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की सर्वस्पर्शी नीति को नई ऊर्जा मिलेगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पशुपति पारस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतन राम मांझी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग उपस्थित थे एवं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी मंत्रीगण, सांसदगण, सभी विधायकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।