प्रशांत किशोर बोले- बिहार में जब भी RJD सरकार में आती है, तो समाज में बढ़ते हैं असामाजिक तत्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रशांत किशोर बोले- बिहार में जब भी RJD सरकार में आती है, तो समाज में बढ़ते हैं असामाजिक तत्व

प्रशांत किशोर ने सोमवार को राजद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा सियासी हमला बोलते हुए

प्रशांत किशोर ने सोमवार को  RJD और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में  RJD जब भी सरकार में आती है, तो समाज में असामाजिक तत्व बढ़ते हैं। जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से बिहार की राजनीति में पहचान बनाने में जुटे प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में कहा कि महागठबंधन बना था तब से लोगों के मन में आंशका है कि कानून-व्यवस्था बिहार में बिगड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है, जिनका फोकस अब शासन-प्रशासन व्यवस्था पर नहीं है। मुख्यमंत्री राजनीतिक जोड़तोड़ में और अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए दूसरी वजह शराबबंदी कानून है। सरकार द्वारा जो शराबबंदी कानून लागू किया गया है, उसमें सही अर्थों में सिर्फ शराब की दुकानें बंद हुई हैं। आज घर-घर शराब बिक ही रही है। पूरे प्रशासन की प्राथमिकता शराबबंदी हो गई है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन व्यवस्था पूरा शराब पर ही लगा रहेगा, तो सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ेगी ही। उन्होंने कहा कि लोगों का अनुभव और लोगों का मानना है कि RJD जब सरकार में रहती है तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। पिछले चार-पांच महीनों से बिहार में स्थिति और बिगड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।