बिहार में पत्रकार की हत्या पर सियासी उबाल, सम्राट, चिराग ने नीतीश कुमार पर बोला हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में पत्रकार की हत्या पर सियासी उबाल, सम्राट, चिराग ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

बिहार में एक पत्रकार की हत्या के बाद राज्य में सत्ता संभाल रहे लोगों के उपर सवाल खडा

बिहार में एक पत्रकार की हत्या के बाद राज्य में सत्ता संभाल रहे लोगों के उपर सवाल खडा हो रहा है। आपको बता दें कि भाजपा और एलजेपी के नेताओं ने राज्य को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अच्छा काम नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की। बिहार के अररिया में शुक्रवार को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की घर में घुसकर हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई। पत्रकार की हत्या को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोला है।
पुलिस सुरक्षा देने में विफल रही
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकार की हत्या पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में थानेदार और पत्रकार मारे जा रहे हैं और मुख्यमंत्री को यहां का अपराध दिखाई ही नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि मृतक विमल कुमार यादव अपने छोटे भाई सरपंच की हत्या में गवाह भी थे, जिसे पुलिस सुरक्षा देने में विफल रही।
आम बिहारी आपसे उम्मीद ही छोड़ दी
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आराम से मुंबई और दिल्ली घूम रहे हैं और उन्हें बिहार में अपराध दिखता ही नहीं है। उन्होंने कहा एक चश्मा नीतीश कुमार को देना होगा, जिससे उन्हें बिहार का अपराध दिखे। बिहार में पुलिस वाले मारे जा रहे हैं, पत्रकार की हत्या हो रही है, गौ तस्कर जागृत हो गए हैं, बालू माफिया और शराब माफिया बेखौफ हो गए हैं तथा राज्य में गुंडों का राज स्थापित हो गया है। इधर, लोजपा के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री आपके राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो ऐसे में आम बिहारी आपसे उम्मीद ही छोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।