प्रधानमंत्री ने एक बार फिर बिहारवासियों को निराश किया: कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर बिहारवासियों को निराश किया: कांग्रेस

विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार की आलोचना की।

पटना : बिहार कांग्रेस ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा नहीं करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। एआईसीसी के सदस्य और पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार  है, बावजूद राज्य सरकार के बार -बार अनुशंसा के बावजूद प्रधानमंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दर्जे नहीं दिए। आज उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने एक बार फिर बिहारवासियों को निराश किया। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष का कहना था कि विशेष राज्य की मांग अनावश्यक नहीं  की जा रही है, बिहार कई वर्षों से पिछड़ा राज्य है। यह नीति आयोग की रिपोर्ट में भी आ चुकी  है।  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से देश को भी फायदा होगा। केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 90: 10 के अनुपात में होगी। अभी 60: 40, तो कहीं–कहीं 50: 50 है। इससे राज्य का जो पैसा बचेगा, वह विकास के और कामों में लगेगा। कुल मिलाकर आज जो स्थिति है, उससे बहुत तेजी से राज्य आगे बढ़ेगा। जिस तरह देश के अन्य 11 राज्यों को  विशेष राज्य का दर्जा मिला है। उसी तरह बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा मिले तभी बिहार तरक्की  करेगा।
प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि तेल और गैस के दाम बढ़ने से देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है। किसान दिन प्रतिदिन और गरीब होते जा रहे हैं। भाजपा हमेशा से देश के पूंजीपतियों के लिए काम करती रही है। पूरा देश भाजपा शासन काल में  त्राहिमाम कर रहा है। वहीं भाजपा धर्म और जाती की राजनीती कर देश के लोगों कों गुमराह कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।