जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े लोग, CM नितीश करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े लोग, CM नितीश करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर आज सुबह से पटना में लोगों

बिहार के मुख्यमंत्री रविवार को बहुत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर आज सुबह से पटना में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जदयू के कार्यकर्ता तरह-तरह के स्वांग रचकर मुख्य समारोह स्थल ऐतिहासिक गांधी मैदान की ओर लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।
कई कार्यकर्ता ने पूरे शरीर को हरे रंग से रंग लिया है तो कई लोग झुंड बनाकर नाचते-गाते हुए समारोह स्थल की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। गांधी मैदान की ओर आने और जाने वाले मार्ग पर सिर्फ जदयू के कार्यकर्ता ही पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता तो गाने-बाजे के साथ पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में आने वालों कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह पर पार्टी के कार्यकर्ता लगाए गए हैं।

दिल्ली हिंसा पर गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने जताया दुख, कहा- साजिश की तह तक जाएगी सरकार

कई जगहों पर जदयू पटना महानगर की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर राजधानी पूरी तरह से जदयू के हरे रंग के पोस्टर और बैनर से पट गया। हर तरफ का नजारा हरा-हरा ही दिखाई पड़ रहा है। पटना जिला प्रशासन सुबह से ही गांधी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। गांधी मैदान में विशाल और आकर्षक मंच तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।