आज राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर,युवा संभाग के तत्वावधान मे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय जी की 123वीं जयंती कदमकुआँ स्थित बंशी कुंज मे मनाई गयी।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया तथा संचालन अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज ने किया।
सर्वप्रथम इस कार्यक्रम मे आए अतिथियो ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पाँजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाँजली दी।
अध्यक्षता करते हुए युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय विलक्षण प्रतिभा के धनी तथा दूरदर्शी नेता थे।उनके अन्दर अदभूत प्रशाषनिक क्षमता थी।उनके मुख्यमंत्रित्व काल मे बिहार के विकास के लिए कई कार्य किए गये।उनके द्वारा किए गये सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र मे कार्यो को कभी भुलाया नही जा सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा संभाग के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज ने कहा कि स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय कुशल प्रशाषक थे,उनके विचार की प्रांसगिकता आज भी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ प्रत्यूष नंदन ने कहा कि स्वर्गीय के.बी. सहाय की सादगी एवं ईमानदारी से सीख लेने की जरूरत है इनके आदर्श एवं उनके बताए रास्ते पर चलना है इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करने वाले प्रमुख लोगो मे डॉ धीरज सिन्हा,कुमार सुन्दरम,मनोजित आनंद,कुमार मनीष,विनोद कुमार, आनंद कुमार अमन,संतोष कुमार,शिवरात्रि प्रसाद,दीपक कुमार सहित कई लोग थे।