पटना: ऑटो रिक्शा पर गिरा पेड़, एक बच्ची समेत चार की मौत

खगौल थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर

पटना के खगौल थाना में दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास भारी बारिश के बीच सड़क के किनारे एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर अचानक गिर गया, जिसके चलते ऑटो रिक्शा पर सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की रविवार को मौत हो गई। 
खगौल थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से सड़क यातायात बाधित हो गया। पेड़ को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।