अतिपिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य-योजना सिर्फ चिराग पासवान ने तैयार किया है: डॉ. सत्यानंद शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अतिपिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य-योजना सिर्फ चिराग पासवान ने तैयार किया है: डॉ. सत्यानंद शर्मा

पटना : अतिपिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य-योजना सिर्फ चिराग पासवान ने तैयार किया है। बाकी राजनैतिक

पटना : अतिपिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य-योजना सिर्फ चिराग पासवान ने तैयार किया है। बाकी राजनैतिक दलों के पास अतिपिछड़ों के आर्थिक, शैक्षणिक, समाजिक और राजनैतिक विकास के लिए कोई कार्य-योजना नही है। सिर्फ अतिपिछड़ों के वोट के लिए घड़ियाली आंशु बहाते है।
यह बात आज लोजपा-(रा.) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने ‘एजी कॉलोनी’ में आयोजित अतिपिछड़ा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए,कहा कि आजादी के 76 वर्षो के बाद भी अतिपिछड़ा समाज जिसकी आबादी 36% है,का उपयोग सभी राजनैतिक दलों ने सिर्फ वोट लेकर राजसत्ता प्राप्त करने के लिए किया है। इस समाज का विकास कैसे हो,इसे राष्ट्र के मुखयधारा से कैसे जोड़ा जाये, सत्ता में इसकी भागीदारी 36% कैसे हो इसकी चिन्ता नही किया।परिणाम स्वरूप अतिपिछड़ा समाज आज भी गुलामी से बदतर जीवन जी रहे है। राजनीति के जूठन पत्तल पर भी इसे भोज की अनुमति नही है।
आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि जो भी राजनैतिक दल या नेता आज यह कह रहे है कि हमारी पार्टी ने ही अतिपिछड़ों का विकास किया है उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या उनके दल में सांसद, विधायक या पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर अतिपिछड़ा समाज को 36% का हिस्सेदारी दिया है या  नहीं। समय के साथ सोंच और विचारों में परिवर्तन होता है।आज अतिपिछड़ा भी जगा है जगा हुआ यह समाज आज मांग कर रहा है कि लोकसभा और विधानसभा में आबादी के अनुरूप सीट आरक्षित किया जाये,क्योंकि डॉ. अम्बेडकर और रामविलास पासवान ने कहा कि देश में दो तरह के दलित है एक अछूत है दूसरा सछूत है। सछूत दलित अतिपिछड़ों को कहा था। संविधान निर्माण के साथ ही अतिपिछड़ों के साथ बेईमानी हुई थी। अछूत दलित के लिए लोकसभा और विधानसभा में सीट आरक्षित किया गया परन्तु सछूत दलित अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नही किया गया।इसकी जरूरत आज है।
समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जो समाज सोया रहा है उसके साथ अन्याय हुआ है। समाज में मान-समान, हिस्सेदारी, शिक्षा सत्ता और संपत्ति से वंचित रखा गया है। इससे समाजिक विषमता की खाई बढ़ा है। इस खाई को पाटने की जरूरत है आज। इसके लिए अतिपिछड़ा समाज को आगे आना होगा। दोस्त और दुश्मन का पहचान करना होगा। समारोह की अध्य्क्षता लोजपा-(रा.) के प्रदेश सचिव दिलीप यादव ने किया, संचालन उमेश चंद्रवंशी ने किया। समारोह को लोजपा-(रा.) के प्रदेश महासचिव विभीषण शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर यादव,चन्द्र प्रकाश बिन्द, किशोर कुमार नोनिया ने अपने विचार व्यक्त किया। इस आशय की जानकारी युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।