बिहार दिवस के अवसर पर, PM मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार दिवस के अवसर पर, PM मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़े यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी व प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नई गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है। 

पीएम मोदी ने  बिहार  के सभी लोगों को दी बधाई
मोदी ने कहा, बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

शाह ने बिहार दिवस पर क्या कहा
शाह ने कहा, सभी को ‘बिहार दिवस’ की शुभकामनाएँ। प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद, रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।