Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, बिहार में भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, बिहार में भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर, रेल हादसे के बाद बिहार भाजपा ने शनिवार को सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
इधर, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इस रेल हादसे पर मर्माहत हैं। चौधरी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायल के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने बताया बिहार भाजपा के शनिवार के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यक्रम चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।