श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में नामांकन महिलाओं एवं आदिवासी समाज के लिए स्वर्णिम पल - रेणु देवी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में नामांकन महिलाओं एवं आदिवासी समाज के लिए स्वर्णिम पल – रेणु देवी

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कल होने वाले नामांकन कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार की

नई दिल्ली/ पटना :  एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कल होने वाले नामांकन कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज दिल्ली पहुंचीं। इस नामांकन की तैयारी को लेकर संसदीय कार्य विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के अकबर रोड स्थित आवास पर आयोजित बैठक में रेणु देवी ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा प्रमुखता से अपने विचार रखे।उक्त तैयारी बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के महामंत्री अरुण कुमार सिंह, यूपी के मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत देश के विभिन्न प्रांतों से आए भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के अनेकों गण्यमान नेताओं ने शिरकत की।
रेणु देवी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नामांकन समारोह को महिलाओं एवं आदिवासी समाज के लिए स्वर्णिम अवसर से जोड़कर देखते हुए कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।