पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राम ने अरवल जिला के बलिदाद गांव में दलितों का घर बुलडोजर से ढाहे जाने के बाद नीतीश तेजस्वी की सरकार को दलित विरोधी बताया| आज राम ने अरवल जिला अधिकारी से मिलकर भूमिहीन गरीबों को अविलम्ब पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की | वही स्थानीय माले विधायक महानंद प्रसाद द्वारा गरीब दलितों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उस पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई| श्री संजीव राम के साथ रालोजद के प्रदेश महासचिवपप्पू वर्मा, अरवल जिला अध्यक्ष राम अयोध्या सिंह, कामता प्रसाद कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र कुशवाहा पटना प० जिला अध्यक्ष, पुष्पलता कुमारी ने जिला अधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौपे|
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी|