बिहार के विकास का दावा करने वाले नीतीश कुमार को आत्मग्लानी होना चाहिए : डा.सत्यानंद शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार के विकास का दावा करने वाले नीतीश कुमार को आत्मग्लानी होना चाहिए : डा.सत्यानंद शर्मा

पचपवनिया समाज चिराग पासवान और लोजपा (रामविलास) के पक्ष में गोलबंद है। क्योंकि पचपवनिया समाज खास कर अतिपिछड़ो

 पचपवनिया समाज चिराग पासवान और लोजपा (रामविलास) के पक्ष में गोलबंद है। क्योंकि पचपवनिया समाज खास कर अतिपिछड़ो को सत्ता और संपत्ति में भागीदार बनाकर राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चिराग पासवान कार्य-योजना तैयार किया है। यह बात आज बलहा, नदयामी, ठिका, उछटी,लक्ष्मीपुर में लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अंजू देवी के पक्ष में आयोजित नुकड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए लोजपा(रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी कुशेश्वरस्थान का विकास नही हुआ है। इस क्षेत्र को देख कर बिहार के विकास का दावा करने वाले नीतीश कुमार को आत्मग्लानी होना चाहिए। मुख्य सड़क से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत इतना खराब है कि सड़क में गढ़ा है या गढ़ा में सड़क है पता नही चलता है। 80 प्रतिशत नौजवान दूसरे राज्यों में पलायन कर गए है। 16 वर्षो के शासनकाल में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ की समस्या का समाधान नही कर सकी योजना मद का पैसा चाहे सड़क निर्माण का हो चाहे नल-जल का चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना सब भ्रष्टाचार के पेट मे चला गया। फिर किस मुंह से कुशेश्वर की जनता से वोट मांग रहे है। सभी सभाओं को डॉ. शर्मा के अलावे युवा लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रो.राम प्रवेश यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व  उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, युवा लोजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सरोज कुमार शर्मा, जय लाल मालाकार, किशोर सहनी, कन्हैया शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।