नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, मंगल पांडेय बने मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, मंगल पांडेय बने मंत्री

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से एक दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री रहीं रेणु देवी और मंगल पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

  • जदयू कोटे से नौ लोगों को मंत्री
  • नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
  • भाजपा कोटे से 12 मंत्री

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गोपनीयता की शपथ दिलाई

shapath

बिहार राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद हैं।

जदयू कोटे से नौ लोगों को मंत्री

बताया जा रहा है कि भाजपा कोटे से 12 तथा जदयू कोटे से नौ लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे। इसी साल 28 जनवरी को जदयू ने राजद का साथ छोड़कर एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार लंबित है।

नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

nitish kumar 1

नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।