बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : गिरिराज सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है, हम लोग उस निर्णय के साथ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा प्रमुख अमित शाह के स्पष्ट बयान दिया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का नेतृत्व करेंगे। 
अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है, हम लोग उस निर्णय के साथ हैं। स्वाभाविक है कि बिहार में राजग चुनाव लड़ेगा जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं। गिरिराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़े थे। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव भी इसी आधार पर लड़ा जायेगा। 

जब पलटू चाचा ने जब पटना का विकास किया तो इतना जल जमाव कैसे हुआ : तेजस्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।