चिराग पासवान के नेतृत्व में नये बिहार और विकसित बिहार का निर्माण होगा:डॉ. सत्यानंद शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चिराग पासवान के नेतृत्व में नये बिहार और विकसित बिहार का निर्माण होगा:डॉ. सत्यानंद शर्मा

चिराग पासवान के नेतृत्व में नये बिहार और विकसित बिहार का निर्माण होगा। 2025 में बिहार अपने ऊचाइयों

सासाराम, (पंजाब केसरी) : चिराग पासवान के नेतृत्व में नये बिहार और विकसित बिहार का निर्माण होगा। 2025 में बिहार अपने ऊचाइयों पर होगा। यह बात आज लोजपा-(रा) द्वारा आयोजित सासाराम के पायलट बाबा के समीप कुँवर सिंह कॉलोनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने बोलते हुए कहा कि लोजपा-(रा) संगठन के बल पर 2025 में सरकार बनायेगी। संगठन का सूत्रधार कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता पार्टी के अनमोल रत्न है इसी लिए पार्टी नेताओं का सम्मान करने के बदले कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का अभियान शुरू किया है। पार्टी अपने समर्पित साथियों को विशेष जिम्मेवारी सौप रही है। आगे इन नेताओं ने कहा कि आज बिहार में अराजकता का माहौल है। अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है इसलिए पूरे बिहार में अपराधिक घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है। माफिया राज कायम है। दलितों गरीबों की टारगेट किलिंग की जा रही है। गरीबों को जहरीली शराब पिलाकर मारा जा रहा है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पार्टी बिहार को बचाने का अनवरत अभियान चला रही है। इसमें हम सब लोगों को भाग लेना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान ने किया,संचालन पार्टी के जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष छोटे लाल पासवान ने किया। समारोह को युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव नीतीश पासवान,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अखिलेश शर्मा, जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, जिला संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव विकास पासवान ,लेबर सेल के जिला अध्यक्ष लल्लू पाण्डेय,लक्ष्मी नारायण पासवान, अजय पासवान मोनू पासवान, प्रमोद पासवान सहित अनेकों वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।