NEET पेपर लीक: CBI ने पंकज और राजू सिंह को किया गया गिरफ्तार
Girl in a jacket

NEET पेपर लीक: CBI ने पंकज और राजू सिंह को किया गया गिरफ्तार

Jitan Sahni

 Highlights 

  • नीट पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी
  • बिहार की राजधानी पटना से पंकज और राजू सिंह को किया गया गिरफ्तार
  • स्टील बॉक्स से क्वेश्चन पेपर गायब करने का लगा है आरोप

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल , पुलिस ने उस अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने इस पेपर लीक में काफी नजदीकी भूमिका अदा की है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों में से एक पर NTA ट्रंक हजारीबाग शाखा से स्टील बॉक्स से क्वेश्चन पेपर गायब किया गया और वहीं दूसरे आरोपी पर आरोप है कि उसने इन प्रश्नपत्रों को बांटने का काम किया था।

सिविल इंजीनियरिंग भी कर चुका है आरोपी

नीट पेपर लीक ( NEET Paper Leak ) से जुड़े मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी पंकज और राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज सिंह ऊर्फ और राजू के रूप में हुई है। पंकज सिंह पर आरोप है कि उसने हजारीबाग ट्रंक से नीट के पेपर चोरी किए थे, जिन्हें बाद में लीक कर दिया गया था। पंकज सिंह सिविल इंजीनियरिंग भी कर चुका है। वहीं, राजू पर आरोप है कि उसने लीक पेपर को डिस्ट्रीब्यूट किया था यानी बांटा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।