NDA सरकार 'विकसित बिहार' की नींव रख रही है : विजय सिन्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

NDA सरकार ‘विकसित बिहार’ की नींव रख रही है : विजय सिन्हा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों ‘प्रगति यात्रा’ के तहत प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘प्रगति यात्रा’ के तहत प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे कई घोषणाएं कर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पथ निर्माण विभाग की 67 योजनाओं की घोषणा की, जिसके लिए 7,741 करोड़ रुपए की राशि घोषित की गई। विजय सिन्हा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार की डबल गति अब कैबिनेट की बैठक में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उत्तर बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।

सड़कों के निर्माण में तेजी

इन योजनाओं में रिंग रोड, बाइपास और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण प्रमुख है, जो उत्तर बिहार के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि हम पांच से छह घंटे में प्रदेश के किसी कोने से राजधानी पटना पहुंचने के लक्ष्य को पूरा कर चुके हैं। अब इस डबल इंजन की सरकार में राज्य के किसी भी हिस्से से पटना पहुंचने का लक्ष्य साढ़े तीन घंटे में पूरा कर लेने को लेकर काम किया जा रहा है।

vijay

मंत्रिमंडल की बैठक में 136 प्रस्तावों को मंजूरी

उन्होंने कहा कि आने वाले विकसित बिहार की नींव रखी जा रही है। मुख्यमंत्री अभी और भी कई योजनाओं की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के 530 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि इन पर घोषणाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।