राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि मोकामा एवं गोपालगंज के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है राष्ट्रीय लोजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम से भाजपा उम्मीदवार को जीताने के लिए अपना पूरा ताकत झोक दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के द्वारा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने एवं पार्टी प्रचारकों द्वारा दोनों विधानसभाओं में सघन दौरा और जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए पार्टी के सभी सांसदों एवं पार्टी तथा दलित सेना के प्रमुख नेताओं को प्रचार करने की जिम्मेवारी सौंपी हैं और पशुपति पारस के निर्देश पर पार्टी के प्रमुख नेता दोनों जगहों पर प्रचार में जोर-शोर से लग गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने जिन प्रमुख नेताओं को और सांसदों को प्रचार की जिम्मेवारी दी है उनमें प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंसराज, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद श्रीमती वीणा देवी राष्ट्रीय अध्यक्ष संसदीय बोर्ड, सांसद चंदन सिंह राष्ट्रीय महासचिव, सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भूषण कुमार विधान पार्षद अध्यक्ष बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड, पूर्व विधायक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चैधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका बिनू पासवान, प्रधान महासचिव केशव सिंह सहित 39 (उन्नचालीस) नेताओं के नाम प्रचारक की सूची में शामिल है। पार्टी प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि सभी सांसद एवं पार्टी के प्रचारक बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क स्थापित कर एवं समन्वय बनाकर दोनों जगह जोर-शोर से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगें। पार्टी प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी दीपावली के बाद दोनों विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार में जायेगें और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसभा में शामिल होगें। पार्टी प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि राज्य की जनता 32 (बत्तीस) साल से लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, नीतीश कुमार के शासन से उब चुकी है। बिहार में एन.डी.ए गठबंधन की सरकार के कार्यकाल में बिहार में विकास की जो धारा बह रही वह धारा थम चुकी है। एन.डी.ए सरकार के समय जितने भी विकास के अभूतपूर्व काम हुए हैं और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की एन.डी.ए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए विशेष रूप से पहल कर कई लाख करोड़ के पैकेज दिये थे। मोकामा और गोपालगंज की जनता नरेन्द्र मोदी के नाम और उनके द्वारा किये गये विकास के काम पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 3 नवम्वर को मतदान करने एवं एन.डी.ए के दोनों उम्मीदवारों को आर्शीवाद देने का मन बना चुकी है।