Today Weather: यूपी में लुढ़का 8 डिग्री पारा, बिहार में बारिश का अलर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Today Weather: यूपी में लुढ़का 8 डिग्री पारा, बिहार में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। ठंडी हवा और गिरते पारा से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान में तेजी से और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ जाएगी। सुबह और शाम में घना कोहरा छाने की संभावना है। दोनों राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी हुआ है। दरअसल, उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते गलन बढ़ने लगी है। इससे लोगों को खासकर रात में ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में हल्की धूप होने से कुछ राहत जरूर है, लेकिन रात का तापमान गिर रहा है।

आज से बदल सकता है हवा का रुख

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से हवा का रुख बदलने की संभावना है। इससे ठंड में हल्की कमी आ सकती है। वैसे, कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है।

UP के इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

आज गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, मुरादाबाद में शीतलहर चल सकती है। गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, बलिया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 24 घंटों में तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम हो गया है। यह 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।

बिहार में 3 दिनों तक छाया रह सकता है कोहरा

मौसम विभाग ने बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी है। इसमें कहा गया कि 3 दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दिख सकता है। अगले 3-4 दिनों के दौरान रात में तापमान में 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। 23 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बीते 24 घंटों में सीतामढ़ी में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।