पटना, ( पंजाब केसरी): राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह राष्ट्रीय महासचिव संजीव पाल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल एवं पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी जी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है ।मोर्चा नेताओं ने अपने बधाई संदेश में कहा की सम्राट चौधरी जी के बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनने से बिहार में पिछड़ों दलितों शोषित पीड़ितों एवं समाज का वंचित तब को मे खुशी का माहौल है एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकासवादी सोच को जन जन तक पहुंचाने में बल मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रांत में सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में न केवल मजबूत होगी बल्कि सबका साथ, सबका विकास के मार्ग पर चलकर आम जनों के विकास में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा। सामाजिक न्याय मोर्चा सम्राट चौधरी जी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता है।बधाई देने वालो मे मोर्चा के आईटी सेल के संयोजक गौरव पाठक,प्रेम कुमार सिंह,अधिवक्ता सेल के अध्यक्ष नवीन कुमार,विजय कुमार रवि कुमार आदि नेता शामिल है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी द्वारा आज बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदेही दी गई है। सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने खुशी जाहिर करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी ने कहा की सम्राट चौधरी जी भाजपा के वरिष्ठ नेता है और उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को काफी मजबूती प्रदान होगी। साथ ही साथ श्री राजू ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है की नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम सभी 2024 लोकसभा चुनाव एवं 2025 विधानसभा चुनाव भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। श्री राजू ने कहा की पूर्व में भी बतौर मंत्री एवं बतौर नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी जी का मार्गदर्शन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ को सदैव प्राप्त होता रहा है।