मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले लड़ सकती है विधानसभा चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले लड़ सकती है विधानसभा चुनाव

मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ चार साल पहले भाजपा नीत राजग के

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ चार साल पहले भाजपा नीत राजग के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी हुआ था। 
उन्होंने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। मांझी ने पत्रकारों से कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव है कि हम सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ें क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन दोनों ने हमें कम करके आंका है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।