रौनियार वैश्य महासभा के सौ साल पूरे होने पर महासभा शताब्दी वर्ष मनायेगा : अशोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रौनियार वैश्य महासभा के सौ साल पूरे होने पर महासभा शताब्दी वर्ष मनायेगा : अशोक

आमसभा का स्वर्णिम इतिहास रहा है। अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा साहित्य आचार्य स्व. रामलोचन शरण, महासभा के

पटना : श्रीकृष्ण चेतना परिषद में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के सौ साल पूरे होने पर महासभा के शताब्दी वर्ष को बापू सभागार में धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति एवं कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। कार्यकारिणी सह आयोजन समिति के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा अशोक कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से वार्तालाप कर बताया कि महासभा के स्थापना भारत की स्वतंत्रता संग्राम के युग में वर्ष 1919 मे की गयी थी। तब से आज तक आमसभा का स्वर्णिम इतिहास रहा है। अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा साहित्य आचार्य स्व. रामलोचन शरण, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1946-47 में रहे हैं।

श्री गुप्ता ने बताया कि महासभा के सदस्य बिहार, झारखंड, यूपी दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश आदिराज्यों में बसे हैं और उनकी जनसंख्या 50 लाख से अधिक है फिर भी महासभा के रौनियार वैश्य बिरादरी का एक भी एमएलए एमपी, मंत्री देश भर में नहीं है। इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवजी कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रो. अजय कुमार, राजनाथ गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, डा. कामेश्वर गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता, श्रीमती आशा गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुन्ना कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।