लोकसभा चुनाव देश का भाज्ञ तय करेगा : नीतीश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव देश का भाज्ञ तय करेगा : नीतीश

NULL

जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को देश का भाज्ञ तय करने वाला बताया और कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। श्री कुमार ने आज अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के दिन बांका के पी. बी. एस. कॉलेज मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के कुशल नेतृत्व में देश एवं बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है।

बिहार को मोदी सरकार ने सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण के लिए पचास हजार करोड़ रुपये दिये है। पटना मेट्रो, बरौनी रिफाइनरी क्षमता बढ़ने, खाद कारखाना में यूरिया उत्पादन की शुरुआत की गयी है। केन्द, ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव देश का भाज्ञ तय करेगा, जिसमें आप सबों की सहभागिता सर्वोपरि है।

अंबेडकर जी के सपनों का भारत बनेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच वर्षों में जो काम किये हैं उनसे देश का आत्मसम्मान बढ़ है। किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित सैकड़ योजनाओं से गरीबों के जीवन में खुशहाली आई है। कुछ लोग समाज में कटुता पैदा कर इसे बांटने का काम करते हैं लेकिन उनकी सरकार समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

श्री कुमार ने राज्य में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गये कार्यो की चर्च करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आरक्षण देकर आगे बढ़या गया है और उनका सम्मान किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज में पुरूष की तरह सम्मान दिलाने के लिए पंचायत एवं नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बिहार है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह का गठन किया गया, जिससे राज्य के एक करोड़ परिवार जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं। लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई गयी।

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने पिछड़, अति पिछड़, दलित महादलित, अल्पसंख्यक समेत सभी जातियों को विकास की मुख्य धारा में लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के कार्यो की वजह से आज भारत का सम्मान बढ़ है।

 इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पांच वर्षों में विकास के जितने काम किये हैं, महागठबंधन की सरकार कभी नहीं कर सकती है। अपने 15 वर्षों के शासन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं महागठबंधन की सरकार ने बिहार में अराजकता, भष्ट्राचार लाकर विनाश के कगार पर खड़ कर दिया था। नेताओं ने लोगों से राजग प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा को बांका संसदीय क्षेत्र से राजग प्रत्याशी गिरधारी यादव, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल, विधायक जनार्दन मांझी, विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी, मनोज यादव, संजीव सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।