लोजपा (सेक्युलर) ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष शर्मा की हत्या के विरोध में पूरे बिहार में एक दिवसीय भूख हड़ताल की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोजपा (सेक्युलर) ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष शर्मा की हत्या के विरोध में पूरे बिहार में एक दिवसीय भूख हड़ताल की

बेगूसराय के नावाकोठी थाना द्वारा लोजपा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष शर्मा की पीट-पीट कर हत्या करने

पटना : बेगूसराय के नावाकोठी थाने में पुलिस द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (सेक्युलर) लोजपा से.  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष शर्मा की पीट-पीट कर हत्या करने की घटना पर  पार्टी ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच करवाने की मांग की, साथ ही मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषी पुलिस कर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग के समर्थन में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए पूरे राज्य में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर धरना दिया। 
इसी क्रम में आज पटना शिवपुरी, चितकोहरा स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानन्द शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान, युवा लोजपा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, कामता प्रसाद चन्द्रवंशी, डॉ. शिवनाथ सिंह, सरोज गुप्ता, श्याम प्रसाद यादव ने एक दिन उपवास कर धरना दिया।  पार्टी ने लॉकडाउन के कारण यह आदेश पार्टी नेताओं और कार्यकर्ता को पूर्व में ही दे दिया था कि जो भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जहां भी हो अपने घरों में ही धरना देने का कार्यक्रम करें। 
इसी क्रम में युवा लोजपा (से.) के प्रदेश अध्यक्ष आशिष कुशवाहा आशियाना पटना में प्रो. सचिन, मसौढ़ी में जितेन्दर पासवान, गया में कुमार योगेन्दर प्रताप नवादा में, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, दानापुर में, अलवेला राय छपरा में, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. राम प्रवेश यादव, खेमनी चक में नन्दकिशोर यादव , दीघा में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा अंजु देवी, सगुना मोड़ पर अपने-अपने घरों में धरना दिया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम भरोश शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय सिंह ने समस्तीपुर में धरना पर बैठे। पार्टी मुख्यालय को दूरभाष पर प्राप्त सूचना के अनुसार रोहतास, कैमूर, औरंगावाद, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, आरा, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, सहरसा, मधेपुरा सहित राज्य के 34 जिलों में हजारों की संख्या में लोजपा (से.) के कर्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल  कर धरना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।