नागालैंड विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत पर लोजपा रामविलास ने मनाया जश्न - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नागालैंड विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत पर लोजपा रामविलास ने मनाया जश्न

नागालैंड विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत की खबर पाते ही पार्टी के सभी कार्यकर्ता खुशी और

पटना,(पंजाब केसरी):   नागालैंड विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत की खबर पाते ही पार्टी के सभी कार्यकर्ता खुशी और जश्न में सराबोर हो गए। पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। जीत के जश्न में डूबे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे भी छोड़े मानों होली में दिवाली सा माहौल हो गया।
लोजपा (रा) बिहार के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि नागालैंड में पार्टी उम्मीदवारों की जीत पार्टी के प्रति लोगों की आस्था का परिचायक है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी प्रगति के नित नए आयाम तय कर रही है। चिराग जी के अंदर लोग एक बेहतर नेतृत्व क्षमता को महसूस कर रहे हैं। 
भट्ट ने बताया कि पार्टी ने नागालैंड में कुल मतों के 9 प्रतिशत वोट प्राप्त करते हुए दो सिटों पर विजय पताका लहराया है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान जी की लोकप्रियता बिहार तक ही सीमित नही है, बल्कि उन्हें चाहने वाले लोग पूरे देश में फैले हुए हैं।
उक्त अवसर पर पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, युवा लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, शोभा सिन्हा पासवान, कमलेश यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा, कुंदन पासवान, प्रकाश कुशवाहा, हर्ष चोपड़ा, गौरव सोनी, ओमप्रकाश भारती, सुरेश पासवान, ऋशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।