2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा-(रा) अपने संगठन के मिशन पर काम कर रही है : डॉ. सत्यानंद शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा-(रा) अपने संगठन के मिशन पर काम कर रही है : डॉ. सत्यानंद शर्मा

बक्सर: 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा-(रा) अपने संगठन के मिशन पर काम कर

बक्सर: 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा-(रा) अपने संगठन के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य है, की संगठन से सरकार की ओर जायेंगे। इसी उद्देश्य से पार्टी का अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान जिलावार संगठन की समीक्षा सम्मेलन कर रहें है। जिला,प्रखंड, पंचायत में बनें संगठन का सत्यापन कर रहें है। आज बक्सर जिला के अम्बेडकर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि बिहार को बचाना है और चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है तो पार्टी के एक-एक साथी को जीजान से संगठन बनायें। सरकार के विफलता को जनता के बीच लें जाये। 4 डिसमिल जमीन गरीबों को मिला या नही उसका सर्वे कराये। दलितों की हत्या होने पर सरकार ने आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात, 2 करोड़ भूमिहीन जो नदी,सड़क, पइन, नहर,तलाब पर बसे लोगों का पुनर्वास कराने की बात को मुख्य मुद्दा बनायें।
सभा की अध्य्क्षता एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने किया और संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। सम्मेलन को एससी/एसटी के प्रदेश महासचिव धनंजय पासवान, राजीव रंजन कुमार,पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, युवा जिलाध्यक्ष ओमजी मिश्रा ने सम्बोधित किया। उक्त आशय की जानकारी एससी/एसटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव कुमार ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।