लोजपा-(रा) अपने मिशन 2024-25 पर लगातार मजबूती से काम कर रहा है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोजपा-(रा) अपने मिशन 2024-25 पर लगातार मजबूती से काम कर रहा है

पटना,( पंजाब केसरी) : लोजपा-(रा) अपने मिशन 2024-25 पर लगातार मजबूती से काम कर रहा है। जिला, प्रखंड,

पटना,( पंजाब केसरी) : लोजपा-(रा) अपने मिशन 2024-25 पर लगातार मजबूती से काम कर रहा है। जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम पार्टी लगातार कर रही है। इसी क्रम में आज पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से राज्य मुख्यालय में आयोजित विस्तार कार्यक्रम में सुरेश कुमार को सीतामढ़ी जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।    इस अवसर पर कई दलों के नेता अपने पुराने दल को छोड़कर लोजपा-(रा) की सदस्यता ग्रहण किया। राम सोहन साह, महेश्वर सहनी जनता दल(यूनाइटेड), राम शंकर पाण्डेय, राजेश कुमार, राजद छोड़कर, प्रमोद कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार,श्रवण कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी छोड़कर लोजपा-(रा) में शामिल हो गए और कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन डॉक्युमेंट से प्रभावित होकर हम सब लोग लोजपा-(रा) में शामिल हुए है।     कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,डॉ अच्युतानंद सिंह,युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर कुमार शर्मा, अमरदीप जयसवाल, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती,एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदीप्त कुमार, सुरेश पासवान कार्यक्रम में शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता रमेश कुमार ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।