मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में कोई व्यक्तिगत लालसा नहीं है :जयंत राज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में कोई व्यक्तिगत लालसा नहीं है :जयंत राज

लघु एवं जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में कोई व्यक्तिगत

पटना, (पंजाब केसरी): लघु एवं जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में कोई व्यक्तिगत लालसा नहीं है। उन्होंने कई बार खुद इस बात को स्पष्ट किया है। हमारे लिए प्रमुख मुद्दा देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है, इसी मुहिम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जुटे हुए हैं और उनके प्रयास से आज देश भर की तमाम विपक्षी पार्टियां एक मंच पर एकजुट हो रही है। भाजपा को अब इस बात का डर सताने लगा है कि 2024 में उनकी कुर्सी जाने वाली है इसलिए भाजपा के लोग बेचौन हैं और उनकी बेचौनी का नतीजा है कि भाजपा के तमाम नेतागण अनावश्यक बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की जनता ने तय कर लिया है कि 2024 में विपक्ष एकजुटता की सरकार बनेगी और हमारा देश विकास के रास्ते पर तेज गति से दौड़ेगा। खासतौर पर बिहार के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।