राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है आम आदमी ही नहीं मंत्री विधायक भी सुरक्षित नहीं : तेजप्रताप यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है आम आदमी ही नहीं मंत्री विधायक भी सुरक्षित नहीं : तेजप्रताप यादव

, पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान, रंजय कुमार, मनीष कुमार, कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह समेत भारी संख्या में

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवा के बड़े पुत्र सह पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने जनता दरबार के बाद केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। यहां आम आदमी ही नहीं मंत्री, विधायक सुरक्षित नहीं है। हमें डर लग रहा है कि हम पर कभी भी जनता के दरबार में हमला हो सकता है। क्योंकि कई बार मुख्यमंत्री से विशेष गार्ड उपलब्ध क राने की मांग की है लेकिन इस पर राज्य सरकार ध्यान ही नहीं दे रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार में महागठबंधन बन रही है।

यह महागठबंधन केन्द्र के मोदी एवं नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी। लोकसभा चुनाव में मोदी लहर नही महागठबंधन के पक्ष में लहर बह रही है। केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यशैली से आमजनों में भारी आक्रोश है। राज्य में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री कहते हें कि आपराधिक घटनाओं में भारी कमी आयी है।

यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में राम मंदिर ही नहीं सिख, इसाई, मस्जिद जैसे अन्य मंदिरों का निर्माण होना चाहिए। केन्द्र की भाजपा सरकार को मंदिर बनाना नहीं केवल उनके नाम पर चनुाव जीतना है। इस अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान, रंजय कुमार, मनीष कुमार, कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह समेत भारी संख्या में फरियादी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।