थानाध्यक्ष से लेकर डीएम तक निपटायेंगे भूमि विवाद के मसले : राम नारायण मंडल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

थानाध्यक्ष से लेकर डीएम तक निपटायेंगे भूमि विवाद के मसले : राम नारायण मंडल

संख्या में लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को रखा वहीं अरवल से आये लोगों ने अनुमंडल

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले को निश्चित रूप से ससमय पूरा कर लिया जायेगा। श्री मंडल आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सूबे में भूमि विवादों के संबंध में पूछे गये सवालों का सवाल देते हुए उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी, मध्य स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी और उच्च स्तर पर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को भूमि विवाद के तमाम मामलों को निष्पादित करने का आदेश दिया गया है। सरकार द्वारा जारी ऑन लाइन म्यूटेशन का कार्य तेजी से चल रहा है जिसका लाभ आमजनों को प्राप्त हो रहा है।

राज्य में महागठबंधन की तैयारियों के सवाल पर श्री मंडल ने कहा कि महागठबंधन है कहां ? कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा है कि महागठबंधन कहीं नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सन् 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। सहयोग कार्यक्रम में पटना के शिवपुरी से आये उमेश सिंह, रामगढ़ (कैमूर) अरविन्द गुप्ता, पष्चिम चंपारण के योगपट्टी थाना अंतर्गत अच्छरगांवा के लोकेश प्रसाद शर्मा, मिर्जापुर (नवादा) के सीताराम यादव, जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को रखा वहीं अरवल से आये लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी पर पूर्व सैनिक से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।