PM पर लालू का तंज, कहा-'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM पर लालू का तंज, कहा-‘महागिरावटी’ दूसरों को ‘महामिलावटी’ बोल रहे हैं

लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं और सजा काट रहे

बिहार के लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव रविवार को होना है। उससे पहले नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और जोर पकड़ता जा रहा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए इन्हें ‘महागिरावटी’ बताया है।

चारा घोटाले के कई मामलों में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू ने गुरुवार को ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘महागिरावटी’ दूसरों को ‘महामिलावटी’ बोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करीब सभी चुनावी सभाओं में महागठबंधन को ‘महामिलावटी’ बताते हुए लालू प्रसाद पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले लालू प्रसाद ने ट्वीट कर बिहार वासियों के नाम एक संदेश लिखा था।

1558556610 lalu on modi

लालू ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे प्यारे बिहारवासियों। इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाजीगर द्वारा झूठ के फ्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं। इनके झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है।’

1558556610 lalu on modi2

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं। इन दिनों वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।